महम। लाखनमाजरा ड्रेन पर लोगों की सुविधा के लिए चार पुल बनाए गए हैं, जिनका जजपा प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा की ओर विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि इन पुलों पर ढाई करोड़ रुपये की लागत आई है। जजपा नेता ने कहा कि चारों पुलों की महम हलके के किसानों की बहुत पुरानी मांग थी, जो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सहयोग से पूरी हो सकी। किसानों ने जजपा नेता व उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। यह पुल आरडी 4100 लाहली से जिंदरान, आरडी 9160 लाहली से मोखरा, आरडी 11160 लाहली से मोखरा, आरडी 16960 लाहली से मुरादपुर टेकना को जोड़ते हैं। इस अवसर पर एसडीओ सतीश, जेई दीपक, रमेश मलिक, राज सिंह खटकड़, सत्तू मलिक, विशाल दयाल, विरेंद्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, लवली खासा व अन्य लोग मौजूद रहे।