फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में यूजी व पीजी कोर्सों की डेटशीट जारी

Sun, 21 Jun 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने यूजी, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों समेत अन्य पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बीए व बीकॉम की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 जून से आरंभ होंगी। सीडीओई के एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमएससी (डीएसएमएल) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के स्वयं पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। एमए, एमएससी, एमकॉम और एम.लिब के तृतीय और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 और 27 जून से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं नियमित, री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें