फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डाटा एंट्री ऑपरेटर

Fri, 25 Jul 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में इलाज के आने वाले मरीजों को वीरवार को ओपीडी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां डाटा एंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण समय पर मरीजों के कार्ड नहीं बन पाए। इस कारण ओपीडी की व्यवस्था चरमराई गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह उन्हें एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में नियुक्ति नहीं मिलना बताया जा रहा है। संस्थान प्रबंधन को हालात बिगड़ते देख वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
वीरवार सुबह ओपीडी में अचानक काउंटरों पर मरीजों के कार्ड बनने बदं हो गए क्योंकि कार्ड बनाने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया। इसके चलते मरीज परेशान हो उठे। कर्मचारियों ने खुद को एचकेआरएन में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले चार से एचकेआरएन में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके तहत पंजीकरण भी हो चुका है। अब केवल नियुक्ति पत्र का इंतजार है। जबकि यह पत्र जारी नहीं हो रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने निजी कंपनी के सुपरवाइजर पर झगड़ा करने व धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसी के चलते कर्मचारी हड़ताल पर गए। कर्मचारियों ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
इधर, निजी कंपनी के ठेकेदार संदीप कौशिक ने कहा कि कंपनी ने सरकार को लिखित आश्वासन दे दिया है। इसमें कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल करने की बात मुख्य है। हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हड़ताल पर जाने वाले कुछ ही कर्मचारी हैं। शेष अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें