फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आमरण अनशन पर बैठे 100 किसानों का डल्लेवाल ने जताया आभार

विज्ञापन
06जेएनडी36: ट्राली में विश्राम करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। किसान
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का वीरवार को 101 वें भी आमरण अनशन जारी रहा। पिछले तीन दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैरों में सूजन आ रही है। पानी का इनटेक कम है व यूरिन के माध्यम से पानी बाहर ज्यादा जा रहा है। दो दिनों से ड्रिप के माध्यम से उनकी मेडिकल सहायता बंद है।
विज्ञापन

वीरवार को डल्लेवाल ने वीडियो के माध्यम से संदेश जारी कर देशभर के उन किसानों का धन्यवाद किया। उन्ळोंने कहा कि बुधवार को किसान उनके आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल हुए थे। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसान नेताओं ने बताया कि कल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के नेता बैठक कर के वर्तमान हालात पर चर्चा करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें