फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉम्प्लेक्स में डेयरियों का स्थानांतरण न करने पर होंगी सील

Sat, 01 Nov 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
62...गांधी कैंप डेयरी संचालकों के साथ बैठक करते हुए निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा । स्रोत : निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। डेयरियों का स्थानांतरण न करने पर पर उन्हें सील किया जाएगा। गांधी कैंप डेयरी संचालकों के साथ निगम आयुक्त की ओर से की गई बैठक इसकी स्पष्ट हिदायत दे दी गई है। डेयरी कॉम्प्लेक्स में जिनको प्लाॅट आवंटित हुए हैं, उन्होंने भी तुरंत शिफ्ट करने को कह दिया है।
विज्ञापन

गांधी कैंप क्षेत्र में चल रही डेयरियों के स्थानांतरण को लेकर बैठक की गई। निगम के अधिकारी एवं गांधी कैंप क्षेत्र के डेयरी संचालक उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि डेयरी कॉम्प्लेक्समें डेयरी संचालकों को सुविधाएं जैसे कि जल व्यवस्था, अपशिष्ट जल निकासी प्रणाली, पशुओं के लिए उचित स्थान, गलियां, चारा मंडी, लाइट आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

अब नगर निगम उन डेयरी संचालकों पर सख्ती करेगा जिनको कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्समें प्लाॅट आवंटित हैं, लेकिन डेयरियां शिफ्ट नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें