फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवाईएसएस ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एमडीयू की 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने व सांपला महिला कॉलेज की बढ़ी सीटों पर दाखिला करवाने को लेकर सीवाई?
विज्ञापन
सांपला। छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने पीजी कोर्सों में सीटें बढ़वाने को लेकर एमडीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पिछले छह दिनों से सांपला महिला कॉलेज में बढ़ी सीटों पर दाखिले के लिए धरने पर बैठे अभिभावकों को राहत देने की अपील की है।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ व सर्व छात्र संघ के अनिल ने कहा कि पिछले छह दिन से सांपला महिला कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ उनके अभिभावक धरने पर बैठे हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एमए हिंदी व इतिहास विभाग की 20-20 सीटें बढ़ाई हैं। इन सीटों पर कॉलेज ने छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया है। इन सीटों की पंजीकरण फीस विवि में जमा नहीं कराए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण 40 सीटों पर दाखिले अटके हुए हैं। दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बढ़ी हुई सीटों पर छात्राओं को जल्द दाखिला दिया जाना चाहिए। कुलपति ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। विद्यार्थियों ने समाधान नहीं होने पर विवि प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीवाईएसएस के मध्य जोन अध्यक्ष अंकुर भोरिया, हेमा, प्रियंका, ज्योति, सुनीता, जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें