24सीटीके42... एमडीयू कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते छात्र दीपक व अन्य।
रोहतक। सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने बुधवार को एमडीयू के रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक गुलशन तनेजा से मुलाकात की। बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के री अपीयर के रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किए है।
छात्र नेता दीपक धनखड़ ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आज पीजी में प्रवेश फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि है, लेकिन परीक्षा परिणाम न आने की वजह से विद्यार्थी फाॅर्म नहीं भर पा रहे हैं। इस वजह से विद्यार्थियों का साल खराब हो जाएगा। परीक्षा नियंत्रक गुलशन तनेजा ने विद्यार्थियों को जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव अमन आलडिया, जिला अध्यक्ष रॉबिन मलिक, साहिल चावड़िया, आशीष मलिक, नितिन दांगी आदि मौजूद रहे।