49 जिला मलेरिया कार्यालय में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल को सामाजिक चेतना के लिए सम्मानि
रोहतक। जिला मलेरिया कार्यालय के स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल को सामाजिक चेतना लाने के लिए सम्मानित किया गया। एक लाख चार हजार किलोमीटर साइकिलिंग करने पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य व ऑफिस के कर्मचारियों ने मुकेश नैनकवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि मुकेश अब तक डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, कैंसर के खातमे और नशे जैसी सामाजिक बुराई व जल प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक कर चुके हैं।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में साइकिल के माध्यम से लोगों तक पहुंचे हैं। मौके पर डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. सत्यवान, डॉ. मंजू मेहरा, डॉ. अनिल, डॉ. विश्वजीत, ईश्वर सिंह दलाल, अजय हुड्डा रहे।