21सीटीके35साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक व रविंद्र मलिक का स्वागत करती की सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम
रोहतक। श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 3758 किलोमीटर चलाकर दूसरे स्थान पर रही साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक का रोहतक पहुंचने पर सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम की ओर से स्वागत किया गया। मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा ने बताया कि स्वीटी मलिक व उनके साथ गए हेल्थ सुपरवाइजर रविंद्र मलिक को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ रविंद्र नांदल व प्रीति सिंह अहलावत ने उन्हें यह सम्मान दिया। डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि कि स्वीटी मलिक हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी थी। इस दौरान मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल, सह सचिव अजय हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।