ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हें। साइबर एक्सपर्ट ठग सोशल मीडिया पर लोगों को रोजाना तरह-तरह के तरीके अपनाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ठग किसी तरह से सोशल मीडिया पर एक प्रोफाइल सर्च करते हैं। उस प्रोफाइल की काफी फोटो अपने पास सेव करते हैं। इसके बाद ठग उसी नाम की दूसरी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजकर मित्र बनाते हैं।
करीब 30 दिनों बाद ये ठग फेसबुक पर खुद का एक्सीडेंट होने के बारे में एक पोस्ट शेयर करते हैं और लोगों से पेटीएम अकाउंट और बैंक खाते में रुपये डलवा कर मदद की गुहार लगाते हैं। इस तरह से इन ठगों ने पिछले एक माह में रोहतक के करीब 20 लोगों से लाखों की चपत लगाई है। इस बारे में रोहतक पुलिस को भी शिकायत मिली है। वहीं, साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर ठगी से बचने के लिए जागरूकता का संदेश वायरल किया है।
फेसबुक की सेटिंग में फेस रिकग्नीशन को करें टर्न ऑन, फेसबुक लोकेशन को रखें बंद
सोशल मीडिया पर सोशल प्रतिष्ठा बढ़ाने के चक्कर में आप कहीं अपनी जमा पूंजी न गवां बैठें, इसके लिए सेटिंग में जाकर लोकेशन को बंद करि। वरना ठगों का काम आसान हो जाएगा। साइबर एक्सपर्ट के पास ठगी के शिकार कई लोग आते हैं, इस ठगी से बचने के वें तरीके बताते हैं। उनके अनुसार फेसबुक की सेटिंग में फेस रिकग्नीशन को टर्न ऑन करें, फेसबुक लोकेशन को बंद करें, फोन बैंकिंग करने वाले नंबर को फेसबुक पर न लिखें। फेसबुक पर अपना ईमेल न लिखें।
इस तरह की ठगी से कुछ सावधानियां बरत कर बचा सकता है। इन ठगों को पकड़ने के लिए साइबर सेल की एक टीम निरंतर काम कर रही है। जल्द ठगों को पकड़ लिया जाएगा। आमजन से अपील है कि वें सोशल साइट व सोशल मीडिया से संबंधित निजी जानकारियां किसी से शेयर न करें।
- राहुल शर्मा, एसपी।