फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति ही समाज की पहचान : आनंद

Wed, 20 Aug 2025 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संस्कृति ही समाज की पहचान है। यह बात सरपंच आनंद ने हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर, निंदाना में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण भक्ति महोत्सव के समापन पर कही।
हरियाणा लोक कलाकार संगठन के प्रधान प्रदीप ने कहा कि ओएसडी गजेंद्र फोगाट की संस्कृति के प्रति गहरी निष्ठा और लोक कलाकारों को मंच देने का संकल्प हरियाणा के सांस्कृतिक विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

गांव निंदाना की पंचायत और ग्रामवासियों ने निदेशक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि आज की पीढ़ी अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी रह सके।
विज्ञापन

सरपंच आनंद ने कहा कि जब कृष्ण भक्ति लोक कला से मिलती है तो आस्था का रंग और भी गाढ़ा हो जाता है। इस अवसर पर फूला शर्मा, देवेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, ऋषि राम, सतीश शर्मा, सत्यवान, लीला राठी, संतलाल, हरिओम, महाशय महाबीर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें