फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पधारे भगवान जगन्नाथ, भक्तों ने हाथों से खींचा रथ

Fri, 06 May 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से निकली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस्कान प्रचार समिति रोहतक की ओर से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे ग्रीन रोड स्थित आशियाना बैंक्वेट हाल से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में साढ़े चार घंटे तक भक्तों ने रथ को अपने हाथों से खींचा और पूरे शहर के चौक-चौराहों पर घुमाया। इस दौरान लड़कियां और महिलाएं गोपी बनकर हरि भजनों पर खूब नाचीं। लगभग रात 8:30 बजे, रथ यात्रा भिवानी स्टैंड पर पहुंची। जहां प्रभु को क्रेन के माध्यम से मटकियों में भरा छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। यह रथ यात्रा रेलवे रोड से होते हुए शिवाजी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में पहुंची। मंदिर में भगवान की आरती की गई और यात्रा संपन्न हुई।
विज्ञापन


 बैंक्वेट हाल में बृहस्पतिवार को सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ की विधिविधान से आरती की गई। इसमेें भक्तों ने भोग लगाया। इसमें साक्षी गोपालदास महाराज, महंत कपिलपुरी महाराज और जैन सभा के प्रधान राजेश जैन के सानिध्य में नारियल फोड़कर यात्रा आगे बढ़ाई गई। यह यात्रा छोटूराम चौक, गोहाना अड्डा, शांतमई चौक से होते हुए भिवानी स्टैंड पर पहुंची। यहां रात 8:30 बजे भगवान को भोग लगाने के बाद यात्रा रेलवे रोड से आगे बढ़ी और रात 10:30 बजे शिवाजी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में पहुंची। यहां भी भक्तों ने आरती उतारी और भोग लगाया। इस दौरान हरे कृष्ण-हरे राम के जयकारे से सभी रास्ते गुंजायमान होते रहे। इस अवसर पर सुभाष तायल, ओम प्रकाश शर्मा, विजय गुप्ता, सुन्नील बल्ली, ब्रजलाल मिनोचा, अशोक आहूजा, सोनू जैन, अमित तायल, अशोक वधवा, गुलशन निझावन, शंकर लाल मित्तल, प्रेम चंद्र गर्ग, विनोद गुप्ता, अनिल बंसल, वरुण शर्मा, मोहित गोयल, रमेश रोहिल्ला, सुशील मंगला, राजेश गुप्ता, पवन तायल, कुलदीप गुप्ता और विपिन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें