फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव तरंग का शुभारंभ

विज्ञापन
20-राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्सव तरंग में अपनी पेंटिंग दिखाती छात्राओं के साथ प्राचार्य इं
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव तरंग का शुभारंभ हुआ। उत्सव के प्रथम दिन बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कोलाज मेकिंग व पोस्टर मेकिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अलका ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं और उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती हैं। प्रतियोगिताओं में अनीता अमानी व डॉ. आशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्राचार्या इंदू सपरा ने कहा कि छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सृजनात्मक सोच, कौशल एवं व्यक्तित्व को निखारते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें