फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएससी संचालक के साथ मारपीट, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। गांव खरकड़ा में सीएससी सेंटर संचालक से मारपीट कर सेंटर में रखा कंप्यूटर तोड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महम पुलिस को दी शिकायत में देवराज ने बताया कि गांव के बजरंग से उसे पांच हजार रुपये लेने थे। 7 अगस्त की रात बजरंग सेंटर पर आया और कुछ देर बाद दोबारा पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान कंप्यूटर तोड़ दिया गया। एक अन्य युवक ने लाठी से हमला किया जिससे वह गिर गया। आरोप है कि बाद में उसे गला पकड़कर घर ले गए और वहां भी मारपीट की। सिर में छह टांके आए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद मामन, प्रदीप, बजरंग और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें