फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस की टीम पांच को कर सकती है एलिवेटेड ट्रैक का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की टीम पांच फरवरी को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए आ सकती है। इसी के चलते रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर करीब 350 करोड़र रुपये की लागत से रेलवे ने 4.8 किमी. लंबा एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया है। ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाबत विगत दिवस उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की जिसमें जल्द ही सीआरएस के निरीक्षण का फैसला लिया गया। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड ने पांच फरवरी को सीआरएस की टीम के निरीक्षण करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कहा गया है कि पांच फरवरी की तारीख को अंतिम नहीं समझा जाए। टीम के आने की अंतिम सूचना निरीक्षण से एक दिन पहले दी जाएगी। यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से उच्चाधिकारियों के माध्यम से पता चला है कि सीआरएस की टीम पांच फरवरी को निरीक्षण करने के लिए रोहतक आ सकती है। निरीक्षण होने के बात टीम से क्लीन चिट मिलने पर ही ट्रेन के संचालन का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें