रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेन संचालन शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता करते उपायुक्त कै?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। पानीपत-रोहतक रेल मार्ग पर एलिवेटेड ट्रैक की सभी तैयारियां 15 फरवरी तक पूर्ण हो जाएंगी। सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) और रेलवे मंत्रालय के अधिकारी जल्द निरीक्षण करके ट्रेन संचालन की अनुमति देंगे। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को कही।
उपायुक्त ने यह बात रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता के बाद बताई। उन्होंने बताया लगभग 350 करोड़ रुपये की धनराशि से देश के प्रथम ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। इसकी सभी औपचारिकताएं 15 फरवरी तक पूरी कर ली जाएंगी। वह कैंप कार्यालय में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के संदर्भ में रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रैक की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिट्टी का भरत किया जा चुका है। बिजली विभाग ने एचडी लाइन का कार्य पूरा कर लिया है। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक की सभी औपचारिकताओं एवं कार्यों को 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद रेलवे ट्रैक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, स्टेट यूनिट के कॉर्डिनेटर प्रदीप रंजन, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय जैन आदि मौजूद रहे।