कुंडली बॉर्डर पर किसानों के टेंट में भरा पानी।
- फोटो : Sonipat
किसान आंदोलन में शामिल निहंगों पर सीआरपीएफ जवान ने हाथापाई व चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। जवान उन्हें सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए बोल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है। जिसमें निहंग भी शामिल हैं। यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। देर रात सीआरपीएफ के पांच-छह जवान अपनी ड्यूटी पूरी करके सरकारी वाहन से कैंप में जा रहे थे। एएसआई शंभू सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उनका वाहन रसोई ढाबे के पास मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। उन्होंने अपने साथी जवानों को उतरकर देखने को कहा।
उन्होंने देखा कि निहंगों की कार सडक़ पर खड़ी थी। जिससे जाम के हालात बने थे। उन्होंने कार को सडक़ से हटाकर साइड में लगाने को कहा। उनके नहीं हटने पर जवान उनके पास चला गया है। आरोप है कि वहां पर खड़े कुछ निहंगों ने हाथापाई कर दी। जिससे वह चोटिल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मामले को लेकर थाना प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि हाथापाई व चोट पहुंचाने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।