फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों पर गोवंशों का जमावड़ा, हादसे का डर

Sun, 24 Aug 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कलानौर में रोहतक भिवानी मार्ग पर बैठे आवारा गौवंश। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। सड़कों पर भटक रहे गोवंश कलानौर वासियों के जी का जंजाल बन चुके हैं। इनकी वजह से आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में पशु सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। इससे हादसा होने का डर रहता है। शहरवासी कई साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह मामला नगर पालिका के संज्ञान में भी है मगर वह कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
लोगों का कहना है कि जब तक गोवंशों का स्थायी समाधान नहीं होगा यह समस्या बनी रहेगी। शहर में रोहतक-भिवानी मार्ग पर नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, मेडिकल मोड़, डीएवी चौक, धींगड़ा पेट्रोल पंप से शहर तक इनकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। रात में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, बछड़ा जख्मी
हाल ही में रोहतक-भिवानी मार्ग पर ट्रक के सामने गाय-बछड़ा आ गए थे। टक्कर लगने से गाय की मौत हो गई थी जबकि बछड़ा घायल हो गया था। गोरक्षक दल के सदस्यों ने दोनों को गोशाला पहुंचाया था। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमेश चैची ने बताया कि अंधेरे में गोवंश दिखाई नहीं देते हैं इसलिए वाहन चालकों के लिए काल का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें