फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अपराधी बेखौफ.... 1 घंटे 45 मिनट में तीन जगह स्नेचिंग, तीन दिन में पांच वारदात

Sun, 07 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झपटमार बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात 1 घंटे 45 मिनट में भालौठ, जगदीश कॉलोनी व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्नेचिंग की वारदात हुईं। तीन दिन में पांच वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, किंतु पुलिस अब तक केवल एक ही मामले में दो आरोपियों को काबू कर पाई है।
विज्ञापन

...
केस एक : भालौठ में पीछा कर युवक ले गए तीन लाख की चेन
भालौठ गांव निवासी मंजीत ने आईएमटी थाने में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजकर 40 मिनट पर बाइक पर सवार होकर प्लाट से घर पहुंचा। पीछे-पीछे बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने घर से थोड़ा पीछे बाइक रोक ली, जबकि दूसरा भाग कर उसकी तरफ आया। जब मंजीत बाइक खड़ी कर रहा था, तभी युवक झपटा मारकर उसकी साढ़े 3 तोले सोने की चेन तोड़कर ले गया। उसने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह अपने साथी की बाइक पर फरार होने में कामयाब हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
...
केस दो : सैर करके लौट रही महिला की जगदीश कॉलोनी में चेन तोड़ी
रामनगर निवासी कविता ने आर्य नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को रात को वह अपनी बेटी के साथ घूमने पुरानी आईटीआई मैदान में आई थी। रात को करीब 8 बजकर 55 मिनट पर जब दोनों वापस लौट रही थी, तभी जगदीश कॉलोनी में एक युवक आया और झपटा मारकर उसकी चेन तोड़कर अपने साथी की बाइक पर फरार हो गया। उसके माता-पिता ने यह चेन उपहार के तौर पर दी थी।
विज्ञापन

..
केस नंबर तीन : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने की वारदात
आजाद नगर निवासी सुमन ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की गली से गुजर रही थी। जब चक्की वाली गली के सामने पहुंची तो दो युवक काले रंग की बाइक पर आए। दोनों ने केवल मास्क लगा रखे थे, बल्कि काले कपड़े पहने हुए थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर दो तोले सोने की चेन तोड़ ली और पुरानी आईटीआई के फ्लाईओवर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

...
लगातार हो रही झपटमारी
: 27 मार्च : सेक्टर चार के डॉक्टर से गांधी कैंप में छह हजार छीने
: 27 मार्च : शीला बाईपास के नजदीक सुभाष नगर के एक वकील की पत्नी की चेन झपटी।
: 27 मार्च : सेक्टर तीन में हुई झपटमारी
: 4 अप्रैल : डी पार्क के नजदीक पीएचडी की छात्रा का पर्स छीना।
: 5 अप्रैल : जनता कॉलोनी में महिला शिक्षिका का पर्स छीना।
वर्जन
झपटमारों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है। दूसरी वारदात भी जल्द हल होंगी।
हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें