फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बनियानी में बाइक हटाने की कहने पर युवक की हत्या, बीच-बचाव करवा रहा था विक्रम

Fri, 06 Mar 2026 09:22 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

फाग के दिन आरोपियों ने विक्रम उर्फ कल्लू से मारपीट की थी। वीरवार रात को विक्रम ने दम तोड़ दिया। गांव में माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस तैनात की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। 
 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलानौर खंड के गांव बनियानी में फाग के दिन रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक विक्रम उर्फ कल्लू (30) ने वीरवार रात को दम तोड़ दिया। विक्रम दो पक्षों में हुए झगड़े में बीच-बचाव करवा रहा था। गांव में माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस तैनात की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। 
विज्ञापन


चार मार्च को फाग के दिन ग्रामीण होली खेलने में व्यस्त थे। गांव के युवक साहिल ने कलानौर थाने में कराई एफआईआर में कहा है कि बुधवार शाम करीब चार बजे अपने साथी सतीश के साथ बाइक पर पटवापुर की तरफ से फाग खेलकर आ रहे थे।

रास्ते में गांव के युवक निशांत ने बाइक खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने बाइक हटाने के लिए कहा तो गाली-गलौच करने लगा। साथ में उसके माता-पिता व सात-आठ अन्य लोग भी आ गए। दोनों का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। तभी गांव का युवक बंटी उर्फ मोटी व विक्रम उर्फ कल्लू आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। लाठी, डंडे व तेजधार हथियारों से वार किया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां साहिल के बयान पर निशान व उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ झगड़े व मारपीट की एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। 

डॉक्टरों ने कल्लू को दे दिया था अनफिट करार

कलानौर पुलिस रात को घायलों के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची। एमएलआर रिपोर्ट के मुताबिक घायल अशोक को दो जगह, मोंटी को पांच व कल्लू को छह जगह चोट मिली। डॉक्टरों ने कल्लू को अनफिट घोषित कर दिया। रात को उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



फाग के दिन दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें बनियानी गांव के युवकों को घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। इसमें विक्रम उर्फ कल्लू की मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  - इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें