फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: गिझी के युवक ने होटल में गोली मारकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 May 2023 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मृतक का शव दरवाजा तोड़कर निकाला गया। पुलिस जांच में जुटी है। 23 वर्षीय अमन खत्री शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे आया था। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास के नजदीक होटल में गिझी गांव के 23 वर्षीय युवक अमन खत्री ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रलाहद सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली कि शीला बाईपास से जाट भवन की तरफ एक होटल का दरवाजा नहीं खुल रहा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गिझी गांव निवासी अमन खत्री होटल में आकर रुका था।

सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला। कर्मचारियों ने दोपहर तक इंतजार किया, सोचा युवक नींद से नहीं उठा होगा। जब दो बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। ऐसे में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई।
विज्ञापन


देसी पिस्तौल से मारी गोली, कागज के जले टुकड़े मिले
एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने मामले की जांच पड़ताल की। युवक ने कनपटी से सटाकर देसी पिस्तौल से गोली मार रखी थी। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन भी टूटा मिला। कमरे में कागज के कुछ जले हुए टुकड़े मिले।

प्रांरभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। क्योंकि अंदर कमरे का दरवाजा बंद था। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया दिया है, परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे। -इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें