फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में युवक का पीट-पीट कर मर्डर: क्रिकेट विकेट से किया हमला, बहन बोली- मेरे भाई के मोबाइल में हत्या का राज

Sun, 05 Oct 2025 12:50 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक में युवक की हत्या हुई है। युवक की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। रोहतक की काठ मंडी में रविवार सुबह 21 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक ड्राईफ्रूट विक्रेता के पास नौकरी करता था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की काठमंडी के नजदीक नया पड़ाव में तीन युवकों ने क्रिकेट विकेट से पीट-पीट कर 21 साल के युवक जयदीप की हत्या कर दी। युवक जनता कॉलोनी के एक मकान में मसाला पेकिंग का काम करता था। भाई की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहन बोली, उसके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। एक लड़की से बात करता था। उसके मामा के लड़कों ने ही मारा होगा। जो पहले भी उसके भाई से मारपीट कर चुके हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


रेलवे रोड निवासी अजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई जयदीप जनता कालोनी में मसाला पेकिंग का कार्य करता था। रविवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ड्यूटी पर आता था। रविवार को करीब पौने नौ बजे श्याम मंदिर के नजदीक सामने गली में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से एसआई अनिल कुमार, सीआईए प्रथम से विनोद कुमार व सीआईए द्वितीय से एसआई शिव कुमार मौके पर पहुंचे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में तीन युवक बार-बार गली में चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। शक है कि युवकों ने ही जयदेव पर क्रिकेट खेलने वाली विकेट से हमला किया है।
विज्ञापन


उसकी छाती में भी विकेट मारी गई है। गली में मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक गली में तीन युवक एक युवक को पीटते हुए आए। युवक बेहोश होकर मंदिर के सामने दीवार के साथ गिर गया। वहां से उठकर सामने दुकान के पास आया तो दोबारा गिर गया। थोड़ी देर बाद बेहोश गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवक को कुछ लोग अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें