हरियाणा के रोहतक शहर के एक डेरे के महंत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयानों से पलट गई है। इसके लिए डेरे की एक वीडियो वायरल की गई, जिसमें महिला कह रही है कि बाबा मेरा व मैं बाबा की, तीसरा कौन क्या करेगा। डेरे में संगत रुकेगी, लेकिन महिला साधु नहीं रुकेगी। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
करीब एक सप्ताह पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि 20 साल पहले वह डेरे पर अपने पति की शराब छुड़वाने गई थी। इसके बाद रात को उसके घर आया और उसे अपने साथ डेरे पर ले गया। तभी से आरोपी उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की।
आरोप के महंत ने वीडियो जारी कर कहा था कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आरोप लगाए गए हैं। जवाब में महिला ने वीडियो वायरल कर कहा था कि उसका उत्पीड़न किया गया है। उसे न्याय चाहिए। अब तीसरा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला डेरे में बैठी हुई है। साथ में दूसरे अनुयायी भी हैं। वह कह रही है कि मैं बाबा की और बाबा मेरा है। जो मनमुटाव था, वह दूर हो गया है। डेरे में अब संगत रुकेगी, लेकिन वह महिला साधु नहीं रुकेगी।
मामले की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो को भी कब्जे में लिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
- शमशेर सिंह, प्रभारी थाना सिटी