फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Firing: गोली लगने पर भी लड़खड़ाकर उठी महिला, खून सने हाथों से नोटपैड पर लिखा आरोपी का नाम, लगाई गुहार

Mon, 14 Nov 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया था। महिला की हालत गंभीर है, हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सिर व पेट से गोलियां निकाल दी हैं।
 
विज्ञापन
महिला का लिखा नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में रविवार को हुई फायरिंग में घायल महिला ने नोटपैड पर पूरी सच्चाई लिखी थी। महिला ने लिखा था.. साहब! रात को मेरे पति के दोस्त पूर्व फौजी कुलदीप ने दो गोलियां मारकर खुद को गोली मार ली। कुलदीप की मौत हो गई, मैं घायल हूं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया। महिला की हालत गंभीर है, हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सिर व पेट से गोलियां निकाल दी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 20 साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। बेटी के पति की झज्जर जिले के गांव धौड़ निवासी कुलदीप से अच्छी दोस्ती थी। पूर्व फौजी कुलदीप रोहतक की न्यू फ्रैंड्स कालोनी में रहता था। उसके पास दामाद अक्सर आता जाता रहता था। अक्तूबर माह में वह उसकी बेटी के साथ कुलदीप के घर आया। उसे पता चला कि कुलदीप और उसके दामाद के बीच कहासुनी हो गई। दामाद अपनी पत्नी को कुलदीप के घर पर ही छोड़कर चला गया। उसके बाद से ही उसकी बेटी कुलदीप के घर पर रही थी। शनिवार की रात को कुलदीप की उसकी बेटी के साथ बहस हो गई। इस कारण उसने बेटी को गोली मार दी। साथ ही खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक कुलदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें