फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 20 साल के छात्र के साथ लिव-इन में रहना चाहती थी महिला कांस्टेबल, दबाव बनाने के लिए अपनाया हर हथकंडा

Sun, 14 Aug 2022 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

पांच दिन पहले एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह राजीव नगर में किराए पर रहती है और उसका 20 वर्षीय बेटा आईटीआई का छात्र है। एक दिन उसका लड़का कहासुनी के केस में पुलिस थाने में गया था। वहां पर एक महिला कांस्टेबल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह उससे बात करने लगी।
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक आईटीआई के 20 वर्षीय छात्र पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दबाव बनाने की आरोपी महिला कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोप यह भी है कि महिला ने अपने पति व बहन के साथ मिलकर युवक का न केवल घर बिकवा दिया, बल्कि 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांच दिन पहले एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह राजीव नगर में किराए पर रहती है और उसका 20 वर्षीय बेटा आईटीआई का छात्र है। एक दिन उसका लड़का कहासुनी के केस में पुलिस थाने में गया था। वहां पर एक महिला कांस्टेबल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह उससे बात करने लगी। महिला कांस्टेबल शादीशुदा है और उसका 10 साल का बेटा भी है। आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने लड़के से उसका आधार कार्ड मांगा और कहा कि उसमें उम्र बढ़ा देंगे। इसके बाद कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कागजात बनवा लेंगे। इसके बाद उसने घर आना शुरू कर दिया। वह बोली कि मैं कुंवारी हूं और छात्र से शादी करना चाहती हूं।

अपहरण करवाने का भी आरोप

महिला का आरोप है कि कांस्टेबल ने उसके बेटे का सिटी थाना क्षेत्र से मार्च माह में अपहरण भी करवा दिया था। साथ ही छात्र की बाइक भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। जबकि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। चौकी इंचार्ज को जब छात्र ने शिकायत दी तो उसने पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाया। इस कारण उनको राजीनामा करना पड़ा। अब भी बार-बार आरोपी महिला कांस्टेबल मैसेज भेज रही थी कि जैसे उसकी बाइक गायब कर दी, वैसे ही उसे व उसकी मां को भी गायब करवा देगी। इतना ही नहीं, गांव का मकान बिकवाकर पांच लाख रुपये ले लिए। साथ ही घर से नकदी व जेवरात ले गई।
 

छात्र की मां की शिकायत पर महिला कांस्टेबल, उसके पति, बहन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अब पुलिस आरोपी के पति व बहन की तलाश कर रही है। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना

विज्ञापन

 


महिला कांस्टेबल सस्पेंड, विभागीय जांच भी होगी

महिला कांस्टेबल को सिटी पुलिस ने जांच के बाद दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया था। कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें