फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ITI के छात्र को शादी का झांसा देकर जेवरात व पांच लाख ऐंठने का मामला, आरोपी महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

Mon, 15 Aug 2022 03:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आईटीआई के छात्र को शादी का झांसा देकर जेवरात व पांच लाख ऐंठने के मामले में अदालत ने ओरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा है। एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर सिटी थाने में केस दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में 10 साल के बेटे की मां होने के बावजूद आईटीआई के 20 वर्षीय छात्र को शादी का झांसा देकर, लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर करने व घर के जेवरात व पांच लाख की नकदी ऐंठने के आरोप में पुलिस ने महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही एसपी उदय सिंह मीना ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांच दिन पहले एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह किराए पर राजीव नगर में रहती है। उसका 20 वर्षीय लड़का आईटीआई का छात्र है। एक दिन उसका लड़का कहासुनी के केस में पुलिस थाने में गया था। वहां पर एक महिला कांस्टेबल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे बात करने लगी।

जबकि महिला कांस्टेबल पहले से न केवल शादीशुदा है, बल्कि उसका 10 साल का बेटा भी है। आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने कहा कि आधार कार्ड दे दो। उसमें उम्र बढ़ा देंगे। इसके बाद कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कागजात बनवा लेंगे। इसके बाद उसने घर आना शुरू कर दिया। बोली, वह कुंवारी है और छात्र से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने उसके बेटे का सिटी थान क्षेत्र से मार्च माह में अपहरण भी करवा दिया था। साथ ही छात्र की बाइक भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। जबकि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज को जब छात्र ने शिकायत दी तो उसने पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाया।

इस कारण उनको राजीनामा करना पड़ा। अब भी बार-बार आरोपी महिला कांस्टेबल मैसेज भेज रही थी कि जैसे उसकी बाइक गायब कर दी, वैसे ही उसे व उसकी मां को भी गायब करवा देगी। इतना ही नहीं, गांव का मकान बिकवाकर पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद घर के जेवरात भी ले गई।  

छात्र की मां की शिकायत पर महिला कांस्टेबल, उसके पति, बहन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अब पुलिस आरोपी के पति व बहन की तलाश कर रही है। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना 

महिला कांस्टेबल को सिटी पुलिस ने जांच के बाद दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें