फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पत्नी से परेशान पति: कहासुनी के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई विवाहिता, पुलिस तक पहुंचा मामला

Fri, 08 Sep 2023 10:09 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पति के शराब पीने से पत्नी को परेशानी होने के मामने सामने आते रहते हैं, लेकिन रोहतक से इसका उल्टा मामला सामने आया है। यहां पति अपनी पत्नी के शराब पीने से परेशान है और अक्सर दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में पत्नी को शराब पीने से रोका तो वह नाराज होकर दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। यह घटना शहर की बाहरी कॉलोनी में हुई। परेशान पति ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि वह किराये पर परिवार सहित रोहतक रहता है। उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है, जिसकी उम्र 26 साल है। जब भी उसको शराब पीने से मना करता हूं तो वह घर छोड़कर चली जाती है। वह घर बसाने के लिए समझाता है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। पांच सितंबर को उसके माता-पिता खेत में गए थे।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर आया तो पत्नी ने शराब पी रखी थी। उसने कहा कि वह अपने माता-पिता को बुलाकर लाता हूं। जब वह वापस 11 बजे घर आया तो पत्नी उसके दोनों बच्चों को लेकर जा चुकी थी। वह पहले भी घर छोड़कर चली जाती थी, लेकिन वापस आ जाती थी। अबकी बार वे इंतजार करते रहे, लेकिन दो दिन बाद भी वापस नहीं आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें