फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम थाने से चुराई थी तीन पिस्तौल, अब काबू

Fri, 23 Sep 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
विज्ञापन
jail - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अवैध रूप से दो पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी सुरेंद्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई अशोक जाखड़ ने बताया कि सुरेंद्र ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि गांव खरक पूनिया का प्रह्लाद उसे कई रोज पहले तीन पिस्तौल रखने के लिए दे गया था। उसने ये तीनों पिस्तौल महम पुलिस स्टेशन से चुराई थीं। कुछ दिन पहले वह इनमें से एक पिस्तौल वापस ले गया। प्रह्लाद पिछले कुछ वर्षों से महम में ही परिवार सहित रह रहा था। बरवाला पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। एएसआई जाखड़ ने बताया कि प्रह्लाद फिलहाल जेल में बंद है, पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। महम पुलिस ने उससे एक पिस्तौल बरामद की थी। बुधवार को खरक पूनिया के सुरेंद्र से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। प्रह्लाद ने ये तीनों पिस्तौल महम पुलिस स्टेशन से चुराई थीं। बता दें कि आईजी की स्पेशल टीम ने बुधवार को गांव खरक पूनिया के पास से सुरेंद्र उर्फ मल्ला को दो अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें