फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर के बेटों के ऑफिस से सामान बरामद, लूट का होने की आशंका

Fri, 26 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शहर में मचे उपद्रव में लूटे गए सामान की बरामदगी शुरू कर दी है। मेडिकल मोड़ के पास एक फाइनेंस ऑफिस में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। जिस ऑफिस से पुलिस ने सामान बरामद किया है, वह एक सब इंस्पेक्टर के दो बेटों का बताया जा रहा है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी है। चर्चा है कि दोनों आरोपियों के पिता एक विधायक के पीएसओ भी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर मेडिकल मोड़ के पास एक फाइनेंस ऑफिस में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने ऑफिस से शराब की पेटी, कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि इस दौरान ऑफिस में कोई व्यक्ति नहीं मिला। 
पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस ऑफिस को सब इंस्पेक्टर के दो बेटे चलाते हैं। आशंका जताई जा रही है जो सामान बरामद हुआ है वह उपद्रव के दौरान लूटा गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी है। गौरतलब है कि आरक्षण आंदोलन शुरू होने के बाद उपद्रवियों ने भारी मात्रा में सामान लूटा था। 
विज्ञापन

यह बोले एसपी पुलिसकर्मी के बेटों के ऑफिस से काफी सामान बरामद हुआ है। इसकी जांच डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी गई है। जांच के बाद ही पता लगेगा कि यह सामान उपद्रव के दौरान लूटा तो नहीं गया। - शशांक आनंद, एसपी रोहतक 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें