बोहर में कैंसर से पीड़ित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बाईपास के नजदीक 40 वर्षीय तस्वीर सिंह का शव पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तस्वीर सिंह करीब चार साल पहले निजी वाहन चलाता था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
करीब डेढ़ साल पहले तस्वीर सिंह ने मेडिकल जांच कराई तो कैंसर से पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद उसका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया।
पिछले काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही तस्वीर का बेटा उनके लिए शहर से दवाइयां लेकर आया था। तस्वीर के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी शादी हो चुकी है जबकि बेटा 12 में पढ़ता है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।