फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के आरोपी ने ससुराल में निगला जहरीला पदार्थ

Mon, 27 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए रोहतक में ठहरा था चरखी दादरी के सांवड़ का युवक - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
फरवरी में हुए उपद्रव के आरोपी युवक ने रोहतक में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह यहां अपनी ससुराल में ठहरा हुआ था। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया था, इसी कारण वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरवरी में हुए उपद्रव के दौरान चरखी दादरी के सांवड़ स्थित एक पेट्रोल पंप और एशियन पेंट के शोरूम में सैकड़ों की भीड़ में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। बाद में इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी केस में सांवड़ निवासी एक युवक भी फंसा था। जब पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी में दबिश दी तो वह फरार हो गया। वह पुलिस से बचने के लिए लंबे समय से अपनी ससुराल रोहतक में रह रहा था। यहीं पर शुक्रवार रात को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें