पुलिस ने मामले में आरोपी दिलबाग
और नवीन से आंसर-की लेने वाले युवकों को पूछताछ के थाने में बुलाया है।
सभी पूछताछ के लिए सोमवार को अर्बन एस्टेट थाने में पहुंचेंगे। करीब
पांच-छह युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस इन युवकों से दिलबाग
और नवीन से हुए सौदे के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में एसपी शशांक
आनंद ने बताया कि आरोपी नवीन के एआईपीएमटी पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी
रूपसिंह दांगी से संपर्क होने का कोई सुराग नहीं मिला है, हालांकि पूछताछ
की जा रही है।
एआईपीएमटी पेपर लीक से कनेक्शन टटोल रही पुलिस
पुलिस
ने पकड़े गए आरोपियों की एआईपीएमटी पेपर लीक के समय लोकेशन को भी तलाशना
शुरू कर दिया है। ताकि जांच में सामने आ सके कि आरोपियों के तार एआईपीएमटी
पेपर लीक से तो नहीं जुड़े थे। तीनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही
है।