फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च

Wed, 17 May 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
छात्र संगठन ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनीपत की युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मंगलवार को सामाजिक और छात्र संगठन ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इनसो छात्र संगठन ने एमडीयू से आईजी आवास तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रदेश में बेटियां भी सुरक्षित नहीं रही है। पुलिस चालान काटने पर व्यस्त है और अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। छात्र संगठन ने आईजी नवदीप सिंह विर्क से भी मुलाकात की। मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कुलदीप नारा, एमडीयू अध्यक्ष रामवीर बड़ाला, अरविंद गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, भीष्म दहिया, रवि, दीपक मलिक, अभिषेक देशवाल, सुनील सिंधु, मंजीत, मनीष चौधरी, जसबीर, मोहित साहू और अमित नांदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईजी से मिला जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

 अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को आईजी नवदीप सिंह विर्क से मिला। आईजी को सोनीपत की युवती के साथ हुई घटना के संबंध में आरोपियों पर कार्रवाई करने संबंधी ज्ञापन सौंपा। समिति की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जगमती सांगवान, राज्य सचिव सविता, राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया सहित अन्य ने जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने नीतू हत्याकांड़, सोनीपत शहर में बॉक्स में बंद लड़का-लड़की के शव के मामले में आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरकार इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। सोनीपत की युवती के साथ हुई घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। बढ़ते अपराधों को रोकने में विफल हो रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में खाली पड़े पद भरे जाए।
विज्ञापन


दरिंदगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के राज्य सचिव सत्यवान ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने सोनीपत की युवती के साथ हुई घटना का विरोध जताया। कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दे रही हैं, लेकिन खुद उन्हीं के कार्यकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है। मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें