फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह महिला का पर्स छीना, बात कर रहे युवक से लूटा मोबाइल

Thu, 01 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर में फिर से स्नेचिंग गिरोह सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने मंगलवार रात को शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र में आधा घंटे के अंदर स्नेचिंग की दो वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने एक तरफ महिला से पर्स छीना तो आधा घंटे बाद ही एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। लगातार हुई दोनों वारदात ने पुलिस के हाथ पैर फुला दिये। दोनों मामलों में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केस नंबर एक- रात आठ बजे

मंगलवार रात करीब आठ बजे प्रीत विहार कॉलोनी निवासी महिला संतोष बाजार से अपने घर की तरफ आ रही थी। उनके हाथ में बैग था। तभी पीछे से एक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आये। पहले तो आरोपियों ने संतोष के पास आकर स्कूटी गति कम की। इसके बाद पीछे बैठे आरोपी ने अचानक संतोष के हाथ में से बैग छीन लिया। झटका लगने के कारण संतोष सड़क पर गिर गई। आरोपी बैग छीनकर मौके से फरार हो गये। वारदात के समय बैग में एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों पर केस दर्ज किया।

केस नंबर दो- रात साढ़े आठ बजे

अभी शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस स्नेचिंग के एक मामले से निपटी भी नहीं थी कि दो आरोपियों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। दूसरी वारदात ठीक आधा घंटे बाद काठमंडी के पास हुई। इस वारदात को बाइक सवार दो आरोपियों ने अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी वासी राजीव ने बताया कि वह रात को अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था। अचानक बाइक पर दो युवक आये और पीछे बैठे युवक ने हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। जांच अधिकारी जय कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें