फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़ा, नकदी व सोना-चांदी के आभूषण गायब

Sat, 29 Apr 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गांव मोहम्मदपुर निवासी नरेश कुमार फिलहाल परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। उनका पुस्तैनी मकान गांव में बना हुआ है, जिस पर ताला लगा हुआ था। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और फिर अंदर कमरों में रखी दो अलमारी के भी ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर नकदी व सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दोनों ही घर एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं है। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मोहम्मदपुर निवासी नरेश कुमार फिलहाल परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। उनका पुस्तैनी मकान गांव में बना हुआ है, जिस पर ताला लगा हुआ था। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और फिर अंदर कमरों में रखी दो अलमारी के भी ताले तोड़ दिए। चोर यहां से आधा किलो चांदी, 35 चांदी के सिक्कों के अलावा 3 जोड़ी पाजेब, 2 चांदी के गिलास, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। सुबह नरेश के बड़े भाई महेश कुमार ने घर के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचित किया।

सीसीटीवी खंगाली रही पुलिस
वहीं, चोरों ने नरेश के घर से कुछ दूरी पर राजसिंह के मकान में भी चोरी की। चोर यहां से 35 हजार रुपये की नकदी, चांदी की जूड़़ी, पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कानों की बालियां व नोजपिन चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें