रोहतक के गांव रिटौली में मार्च 2022 में अंदर तीन हत्याएं हुईं, जिनको गैंगवार से जोड़कर देखा गया। दो मार्च को गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग गांव में ही बैंक मित्र दलबीर के कार्यालय में बैठा था। आरोप है कि गांव का अंकित व दो अन्य लड़के आए और रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
मोस्टवांटेड डेढ़ लाख के इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ के बाद रिटौली के हंसराज हत्याकांड में वांछित साहिल व गढ़ी बलंब के दुधिया गोलीकांड में वांछित बेरी का योगेश उर्फ गोगी भी विदेश फरार हो गया है। दोनों के पुर्तगाल में हिमांशु उर्फ भाऊ के साथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अदालत से आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं। साथ ही गृह मंत्रालय के माध्यम से आरोपियों को वापस लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय में रेड काॅर्नर के लिए अर्जी भेजी
जिले के गांव रिटौली में मार्च 2022 में अंदर तीन हत्याएं हुईं, जिनको गैंगवार से जोड़कर देखा गया। दो मार्च को गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग गांव में ही बैंक मित्र दलबीर के कार्यालय में बैठा था। आरोप है कि गांव का अंकित व दो अन्य लड़के आए और रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। जब आरोपी बाहर जाने लगे तो दलबीर का पिता राजेंद्र आ गया। उसने सोचा कि दलबीर पर गोली चलाकर आए हैं।
योगेश उर्फ गोगी दूधिया गोलीकांड में है वांछित
राजेंद्र ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने अंकित व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो हत्याओं के बाद गांव के बस चालक की हत्या हुई, जिसके पीछे भाऊ गैंग का नाम सामने आया। हिमांश उर्फ भाऊ के बारे में पुलिस को नवंबर 2022 में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद के युवक के पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश गया है। अब पता चला है कि रिटौली का साहिल भी विदेश भाग गया है। वह हिमांशु के साथ ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सितंबर माह में मारी थी भिवानी रोड पर दूधिये को गोली
उधर, सितंबर माह 2022 में गढ़ी बलंब निवासी 26 वर्षीय प्रवीण उर्फ भिंडा दूध लेकर सुबह साढ़े आठ बजे रोहतक आ रहा था। जब वह भिवानी रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने नजदीक से उसे गोली मार दी। स्कूल जा रही दो महिला शिक्षकों ने घायल प्रवीण को पीजीआई में दाखिल कराया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि दूधिया गोलीकांड में बेरी के युवक योगेश उर्फ योगी व उसके साथियों का हाथ है। पुलिस को पता लगा है कि योगेश भी विदेश फरार हो गया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार
हिमांशु उर्फ भाऊ के साथ-साथ हंसराज हत्याकांड में वांछित साहिल व दूधिया गोलीकांड में वांछित बेरी निवासी योगेश के भी विदेश जाने की पुख्ता सूचना मिली है। गृह मंत्रालय के माध्यम से साहिल व योगेश के खिलाफ भी रेड कार्नर जारी करवाया जाएगा। अदालत से आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिए गए हैं। प्रक्रिया में काफी समय लगता है। संगठित क्राइम को पनपने नहीं दिया जाएगा। -हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक।