फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सुनारिया जेल सुरक्षाकर्मी की मौत; परिजन बोले गलत दवाई ले ली, रात को ड्यूटी पर था तैनात

Sat, 12 Aug 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस को मिली प्रांरभिक जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव खरक निवासी 50 वर्षीय विनोद सुनारिया जेल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था, जिसका बेल्ट नंबर 2401 है। रात को उसकी जेल में ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह अपने क्वार्टर में चला गया। परिजनों ने सुबह उसे देखा तो वह अचेत मिला।
विज्ञापन
रोहतक जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक सुनारिया जेल के सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में जेल परिसर में बने क्वार्ट में तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि उसने गलती से दूसरी दवाई ले ली। शिवाजी कॉलाेनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को मिली प्रांरभिक जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव खरक निवासी 50 वर्षीय विनोद सुनारिया जेल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था, जिसका बेल्ट नंबर 2401 है। रात को उसकी जेल में ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह अपने क्वार्टर में चला गया। परिजनों ने सुबह उसे देखा तो वह अचेत मिला।

उसे खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें