दो साल पहले गोहाना अड्डे के नजदीक हुई टैगोर गली के युवक रमनदीपउर्फ शुभम की हत्या के केस में वांछित पांच हजार के इनामी चरखी-दादरीनिवासी अजय कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। रविवार को एसटीएफ ने उसेपुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना पुलिस उसे अदालतमें पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
केस में आठ आरोपियों को पहलेगिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहड़ रोड निवासी रोबिन ने जून 2020 को पुरानीसब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि उसके ताऊ का बेटा रमनदीप गोहाना अड्डेके नजदीक टैगोर गली में रहता था।
पड़ोस में विशाल उर्फ सोम का मकान है।आरोप था कि सोम अक्सर उसके ताऊ के मकान की गली में आकर गाली गलौज करता था।परिजनों ने इस बात को लेकर सोम के माता-पिता को भी कहा था। इससे नाराज होकरसोम ने चार जून की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने भाई सुमित व परिवार के अन्यलोगों व साथियों के साथ मिलकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके बादवह वापस आ गया। जब रमनदीप किसी कार्य से गोहाना अड्डा पर गया हुआ था तोवहां पर सोम व उसके भाई सुमित ने चार-पांच अन्य युवकों के साथ मिलकर झगड़ा करना शुरू कर दिया।
वह तत्काल मौके पर पहुंचा तो आरोपी रमनदीप पर एक मेडिकलस्टोर के पास छुरी से हमला कर रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ने उसके ऊपर भीहमला कर दिया। तत्काल उसे व शुभम को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभमकी मौत हो गई। जबकि उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया।
केस में पुलिस आठआरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। अब अजय को काबू किया गया है।हनुमान कॉलोनी में किराये पर रहता था अजयपुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या के केस में फरार चल रहा अजय मूल रूप सेचरखी-दादरी के बधवान गेट का रहने वाला है। दो साल पहले रोहतक की हनुमानकॉलोनी में किराये पर रहता था।
अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद उसका नामसामने आया था, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार काइनाम घोषित किया था। अब रोहतक एसटीएफ इंचार्ज नरेंद्र पाल के नेतृत्व मेंदबिश देकर काबू किया गया है।
दो साल पहले गोहाना अड्डे के नजदीक हुई हत्या के केस में वांछित अजय कोएसटीएफ ने काबू किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। केस में आठआरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी