फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: गुरुग्राम पुलिस का सनसिटी में छापा, फतेहाबाद का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अर्बन एस्टेट थाने में आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार चौबरा गांव निवासी राकेश से लेकर आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में गुरुग्राम पुलिस की सेंट्रल एसटीएफ ने सनसिटी 35 में छापा मारकर फतेहाबाद के वांछित अभियुक्त पवन कुमार को काबू किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। इस संबंध में अर्बन एस्टेटथाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसटीएफ सेंट्रल गुरुग्राम के एएसआई रामकरण ने बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव बुथन खुर्द निवासी पवन गुरुगाम में रहता है। उसकी फतेहाबाद पुलिस को तलाश भी थी। पुलिस को सूचना मिली कि पवन रोहतक के सनसिटी के सेक्टर 35 में है।

योजना के तहत ने दबिश दी तो सेक्टर 35 व 36 के चौराहे पर एक युवक संदिग्ध हालात में मिला। शक के आधार पर काबू किया तो उसकी पहचान बुथन खुर्द निवासी पवन के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल मिला। गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें