फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: फतेहाबाद के युवक की पीजीआईएमएस में मौत, हिसार पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप

Fri, 01 Sep 2023 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

एनडीपीएस एक्ट के तहत हिसार की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया था। एसपी हिसार के आश्वासन पर परिजन माने। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पीजीआईएमएस पहुंचे मृतक हरपाल के परिजन। मृतक हरपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार फतेहाबाद जिले के युवक हरपाल ने गुरुवार की रात को रोहतक पीजीआईएमएस में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिजनों ने हिसार की नारकोटिक्स सेल पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर हिसार से डीएसपी कप्तान सिंह रोहतक पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस और परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के गांव नाढोडी निवासी 40 वर्षीय हरपाल सिंह के चचेरे भाई विनोद ने बताया कि उसके भाई को एक जुलाई को हिसार की नारकोटिक्स सेल की टीम बाजार से उठाकर ले गई। आरोप लगाया कि हरपाल सिंह से चूरा पोस्त मिला है। उसे रिमांड पर लेकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। 

इससे हरपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि हरपाल सिंह का झोलाझाप डॉक्टर से उपचार कराया। जब हालत नहीं सुधरी तो पीजीआईएमएस में दाखिल कराया, जहां शु्क्रवार रात को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हिसार की नारकोटिक्स सेल ने हरपाल सिंह को यातनाएं दीं। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें