सांपला के एक गांव में एक दलित युवती से दुराचार
- फोटो : Demo pic
सांपला के एक गांव में एक दलित युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। कूड़ा डालने जा रही युवती को एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। जब युवती का भाई पहुंचा तो आरोपी दोनों को हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। सांपला थाने में गांव के संदीप उर्फ बंशी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, रास्ता रोक ने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सांपला के डीएसपी विजय सिंह को सौंपी गई है।
युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पिता मजदूरी पर चले गए और मां खेतों में चारा लेने गई थी। करीब 10 बजे युवती घर में साफ सफाई करने के बाद कूड़ा डालने जा रही थी। रास्ते में ही आरोपी संदीप का घर पड़ता है। जैसे ही युवती संदीप के घर के बाहर पहुंची तो आरोपी ने उसे जबरन घर में खींच लिया और दुराचार किया। कुछ देर बाद पीड़िता का छोटा भाई आरोपी के घर पहुंच गया। इस पर आरोपी संदीप ने दोनोें भाई बहन को हत्या की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। संदीप गांव भालौठ में झोलाछाप डॉक्टरी करता है। घटना के बाद मामले की सूचना सांपला थाना पुलिस को दी गई।