फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने पैसे खत्म होने का बहाना बनाया, खाते में पैसे आते ही ट्रक छोड़ हुआ फरार

Thu, 12 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मक्का से भरा ट्रक लेकर बिहार पहुंचे चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक का चूना लगाया। पहले आरोपियों ने रुपये खत्म होने का बहाना बताकर मालिक से खाते में रुपये डलवा लिया। इसके बाद बिहार में ही ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मालिक को बिहार के गोपालगंज स्थित एक पार्किंग में ट्रक खड़ा मिला। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने सांघी निवासी ट्रक मालिक कृष्ण कुमार की शिकायत पर राजस्थान निवासी शमीम, जमशेद और आलम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया कि उनका जेडटीसी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। कृष्ण ने कुछ समय पहले गांव में ही किसी दोस्त को अपना ट्रक दिया था। दोस्त ने ट्रक को चलाने के लिए राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रोसियाका निवासी शमीम ड्राइवर के रूप में रखा था। 12 अप्रैल को उसने अपनी गाड़ी में माल भरकर ड्राइवर को सूरत में भेजा। सूरत में ड्राइवर ने माल भरा और वह यूपी के गोरखपुर में ले गया। इसके बाद वह तीसरा माल भरकर बिहार के खगड़िया गया। यहां से ड्राइवर ने गाड़ी में मक्का भरा और हरियाणा के लिए चल दिया। आरोप है कि यहां पहुंचने पर चालक ने अपने दोस्तों के साथ साजिश रची। चालक ने कृष्ण के दोस्त के पास फोन किया कि उनके पास रुपये खत्म हो गए हैं। इस कारण ट्रक को वापस नहीं ला सकते। यह बहाना बनाकर आरोपियों ने किसी ढाबा संचालक के बैंक खाता नंबर भी दिया। कृष्ण के दोस्त ने बताया कि चालक को आने जाने के हिसाब से पूरे रुपये दिए थे। लेकिन ट्रक वापस नहीं लाने की जिद पर अड़ने के बाद कृष्ण के दोस्त ने ढ़ाबा चालक के खाते में 10 हजार रुपये जमा करवा दिये। रुपये देने के बाद भी आरोपी ने ट्रक देने से मना कर दिया। अगले ही दिन कृष्ण के दोस्त को फोन पर सूचना मिली कि ट्रक बिहार के गोपालगंज स्थित पार्किंग में खड़ा है। अब पुलिस ने तीनोें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोपालगंज से ट्रक भी मिल गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें