फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दिन-दहाड़े हमला, एक लाख रुपये से भरा बैग लूटा

Sun, 01 May 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड स्थित ड्रेन नंबर-8 के पास शुक्रवार को तीन बदमाशों ने विशाल नगर कॉलोनी निवासी युवक से एक लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली। आरोपियों ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मारकर हमला बोल दिया। इसे बाद लूट की वारदात के साथ फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई लूट के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी फरमाणा निवासी संदीप, कंसाला निवासी जितेंद्र और समचाना निवासी विजय को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 109500 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विशाल नगर कॉलोनी निवासी संतराम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी सहित कई ऑफिसों से रुपयों की रिकवरी कर बैंक में जमा करवाने का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संतराम ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह जींद रोड स्थित सौरभ ट्रांसपोर्ट के मालिक रणवीर सिंह से 1.13 लाख रुपये लेकर बाइक से बैंक में जमा करने जा रहे थे। जब वह हिसार रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब संतराम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। आरोपी संतराम को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संतराम के बयानों पर कार्रवाई शुरू  की। इस मामले में पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन आरोपी संदीप, जितेंद्र और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। 

ऐसे बढ़ा आरोपियों पर शक
संतराम ने शुक्रवार को जिन लोगों को नामजद कराया है वह सौरभ ट्रांसपोर्ट से ही उनके पीछे लग गए थे। संतराम के अनुसार युवकों को ट्रांसपोर्ट के आसपास देखा था। इसके बाद आरोपियों ने मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें