फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, छात्रा के मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज

Thu, 30 Jun 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
eve teasing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ के दो अलग अलग मामले सामने आये है। जहां एक आरोपी ने पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी की पत्नी से छेड़खानी हुई वहीं हकीकत नगर की छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा गया। छेड़छाड़ मामले में सदर थाना पुलिस ने सिसरौली के कवल सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। इसी तरह छात्रा को मैसेज भेजने के मामले में शिवाजी कालोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी पत्नी ड्रेन नंबर आठ के पास गई थी। वह अपने ससुर के साथ लकड़ी लेने गई थी। आरोप है कि जब वह वापस आ रही थी तो गांव के कवल सिंह ने उससे छेड़खानी की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसी तरह जनता कालोनी के हकीकत नगर निवासी एक छात्रा के मोबाइल पर किसी अज्ञात आरोपी ने अश्लील मैसेज भेज दिये। इतना ही नहीं आरोपी ने कॉल करके छात्रा से अश्लील बातें भी की। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक 26 जून से अभी तक उसके पास अश्लील मैसेज कर रहा है।  कई बार छात्रा ने आरोपी के पास कॉल करके उसके बारे में जानकारी भी लेने का प्रयास किया, मगर वह अश्लील बातें ही करता रहा। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें