फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी के छात्र ने किया था सरपंच की पौती के साथ दुष्कर्म

Tue, 19 Jul 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एक दिन पहले पंचायत ने दी थी प्रशासन को चेतावनी, अगले ही दिन आरोपी हिरासत में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व सरपंच की पोती से दुष्कर्म के मामले में पंचायत की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को एक दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में खेरड़ी निवासी नौवीं कक्षा के छात्र जुगनू उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल दुष्कर्म ही नहीं बल्कि बच्ची से कुक र्म करने की बात भी कबूल की है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी बालिग है।
विज्ञापन


यू आया पकड़ में

पुलिस को गांव के एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव के एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ आरोपी जुगनू को घूमते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस गांव गई। यहां पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में घूम रही थी। सोमवार को आरोपी को गांव में आते ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म और कुक र्म करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया था।

दुष्कर्म के बाद पहुंचा सोनीपत

डीएसपी डॉ रविंद्र ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद सोनीपत चला गया था। वहां एक अस्पताल में उसके पिता का ऑपरेशन होना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव में अपने दोस्तों से फोन करके बच्ची का हालचाल भी पूछता रहता था। आरोपी गांव के ही सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

 
पंचायत ने दी थी चेतावनी
पुलिस प्रशासन की लापरवाही रवैये को लेकर कलानौर खंड में रविवार को पंचायत हुई थी। इसमें ग्रामीणों पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि दो दिन में मामले का खुलासा नहीं हुआ और आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वह अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। इसके बाद से पुलिस हरकत में आई।


वर्जन

आरोपी कई दिनों से बच्ची का हालचाल भी पूछ रहा था। किसी ग्रामीण ने उसे वारदात वाले दिन बच्ची के साथ देखा था। तभी आरोपी पर शक की सुई पहुंच गई थी। गांव में आते ही उसे गिरफ्तार किया गया।
डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी, रोहतक

यह था मामला

 पूर्व सरपंच के शिक्षक बेटे को दो बेटी और एक बेटा है। छोटी बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। वह 11 जुलाई को स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर 1.35 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की मां दोपहर करीब 2 बजे स्कूल पहुंची। यहां पता चला कि बच्ची छुट्टी के बाद स्कूल से चली गई थी। बच्ची की मां स्कूल से बाहर निकलकर सड़क पर आई तो सामने से गांव के ही एक बुजुर्ग बच्ची को उठाकर ला रहे थे। बच्ची खून से लथपथ थी। बच्ची को आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लहुलुहान हालत में झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर घर चले गये। फिर परिजनों ने उसे कलानौर के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें