नांदल में घर में अकेला पाकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास और जान से
मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नांदल में एक युवक ने पड़ोस में
रहने वाली विवाहिता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने
पर युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विवाहिता के शोर मचाने
पर ग्रामीण एकजुट होने लगे। तभी आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। परिजनों के
आने पर पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार
पर मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सुदेश ने बताया जल्द
ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।