फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल और धर्मेंद्र ने खुद की थी फायरिंग

Fri, 22 Jan 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
2006 के करौंथा कांड में रामपाल और दूसरे आरोपी धर्मेंद्र ने खुद भी फायरिंग की थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत में करौंथा विवाद में हुई गवाहियों में यह बात सामने आई है। हत्या के केस में दूसरे दिन शुक्रवार को भी हिसार जेल में बंद रामपाल की पेशी वीसी के जरिये हुई।
विज्ञापन


जबकि 26 अन्य आरोपी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए। इनमें से 16 आरोपियों को पुलिस कस्टडी में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान छह लोगों ने गवाही दी। इनमें चार पब्लिक और दो पुलिस विभाग से गवाह थे। अब अगली सुनवाई 18 और 19 फरवरी को होगी।

कोर्ट में शुक्रवार को नरेंद्र, जगबीर, प्रवीन, नरेश और पुलिसकर्मी संदीप व मुकेश ने गवाही दी। पब्लिक के एक गवाह को छोड़कर सभी गवाहों ने रामपाल और एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ बयान दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि भीड़ पर रामपाल और धर्मेंद्र ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन


वहीं गवाह ने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। अभी तक मामले में 11 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई में होने वाली गवाही को लेकर गवाहों को समन जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि 2006 में करौंथा में आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था।

इसमें झज्जर जिले के बाघपुर गांव के सोनू नामक एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रामपाल सहित अन्य पर हत्या और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें