रोहतक। रामदेव के बयान के विरोध में एसएफआई, जनवादी नौजवान सभा और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस चौक पर रामदेव का पुतला जलाया। एसएफआई के राज्य सचिव सुमित ने कहा कि सद्भावना सम्मेलन के नाम पर ऐसी बयानबाजी भाईचारे को क्षति पहुंचाने वाली है। बाबा रामदेव को भाजपा सरकार और आरआरएस का संरक्षण प्राप्त है और वह लगातार आरआरएस के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगे हैं। जिसकी खातिर वह देश के संविधान की मर्यादा तक को कई बार लांघ चुके हैं। जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव संदीप सिंह ने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इस मौके पर जिला सचिव सपना, अध्यक्ष गीता, मोनिका, राजेश, सुरेंद्र जसिया, बिजेंद्र, राहुल, प्रशांत और सोनू कुमारी आदि मौजूद रहे।