फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार के विरोध में सड़क पर विहिप

Sat, 14 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भिवानी स्टैंड पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया।

इस दौरान विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख अमित ने कहा कि कर्नाटक में हिंदू विरोधी सरकार है, जिसके चलते हिंदुओं पर लाठीचार्ज किया गया।

हरियाणा धर्म प्रसार प्रमुख तिलक ने कहा कि हिंदू हमेशा शांतिप्रिय रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई।

इस मौके पर बजरंग दल के श्रवण सैनी, विहिप जिलाध्यक्ष शीशपाल शास्त्री, सुरेंद्र बंसल, विजय चुघ, अनुराग शर्मा, दिनेश सैनी, अमित और इंद्रजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें