फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. विरेंद्र सिंह को राजधानी तक तलाश रही पुलिस

Sun, 13 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन को भड़काने और देशद्रोह के आरोपी प्रो. विरेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जिसके लिए पुलिस टीम राजधानी दिल्ली तक भी पहुंच गई है, लेकिन प्रो. विरेंद्र का कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस अधिकारी यह भी दावा कर रहे है कि प्रो. विरेंद्र को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा में उपद्रव के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था। प्रो. विरेंद्र समेत कई के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रोफेसर के जांच में शामिल होने नहीं पहुंचने के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

जबकि उनके वकील की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डाली हुई है और उसपर 14 मार्च को फैसला होना है। लेकिन इसके बावजूद प्रो. विरेंद्र की तलाश में पुलिस लगी हुई और उसके लिए जगह-जगह छापेमारी हो रही है। प्रो. विरेंद्र की तलाश में पुलिस अब राजधानी दिल्ली भी पहुंच गई और वहां कई जगह छापेमारी की गई। लेकिन प्रो. विरेंद्र का कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी यह भी दावा कर रहे है कि प्रो. विरेंद्र को जल्द पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार के अनुसार पुलिस उनकी तलाश में लगी है। जिसके लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जिस जगह भी प्रो. विरेंद्र के बारे में सूचना मिलती है, पुलिस वहां पहुंच जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें